भोपाल
संसदीय निकायों में महिलाओं को एक तिहायी आरक्षण संबंधी विधेयक राज्यसभा में पारित होने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पोस्ट में लिखा है, “राज्यसभा से नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के पारित होने पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। स्वर्णिम भविष्य की ओर अग्रसर नए भारत की नारी शक्ति को साधन संपन्न और सशक्त बनाने के साथ ही नीति निर्धारण में उनकी सहभागिता काे बढ़ाने वाला यह बिल नए अवसरों के द्वार खोलेगा।”
संसद के विशेष सत्र के दौरान यह विधेयक लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पारित हो गया है।

More Stories
राज्य सरकार “सच्चा वादा और पक्का काम” के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बीज संघ हाइब्रिड बीजों का उत्पादन कर किसानों को बाजार से आधी कीमत पर उपलब्ध कराएगा : मंत्री सारंग
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने हिनौती गौधाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा की