भोपाल
राजधानी में बड़े तालाब का पेट अब तेजी से भरने लगा है। सीहोर क्षेत्र में हुई कल रात से तेज बारिश के बाद अब कोलांस नदी साढ़े छह फीट चढ़ कर बह रही है। इसको देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर पानी का फ्लो ऐसा ही रहा तो देर रात भदभदा डेम के गेट खोले जा सकते हैं।
आज सुबह अपर लेक का वॉटर लेवल 1665.46 फीट था। जबकि इसका फुल टैंक लेवल 1666.80 है। तालाब का पेट भरने में कोलांस नदी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसके साथ ही कोलार डैम का जल स्तर 459.13 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि इसका फुल लेवल 462.20 मीटर है। केरवा डैम का जल स्तर 508.35 मीटर पर पहुंच गया है जबकि इसका फुल लेवल 509.93 मीटर है। कलियासोत डैम का जल स्तर 503.50 मीटर पर पहुंच गया है जबकि इसका फुल लेवल 506.67 मीटर है।
भदभदा डेम के गेटों की नगर निगम की टीम 24 घंटें की वॉचिंग कर रही है। आमतौर पर झील का लेवल 1666.30 के आसपास पहुंचते ही भदभदा डेम के गेटों को खोल दिया जाता है। इसके लिये आज दोपहर बाद इस एरिया में इसका अलार्म बजा दिया जाएगा। डेम से निकलने वाले पानी के रूट में कोई न हो उसके लिये फिजिकल सर्वे भी किया जा रहा है ताकि पानी निकलते समय कोई मछली पकड़ने वाले उसमें न फंसे।

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर आज करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
मध्यप्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी का FIE Women’s Épée World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन
महंगाई का बड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, भोपाल-इंदौर में जानें नए रेट