कटरा
शाहरुख खान हाल ही माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए उनके दरबार पहुंचे। साल 2023 में यह तीसरी बार है, जब किंग खान वैष्णो देवी के दर्शन को पहुंचे। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान वैष्णो देवी की चढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। साल 2023 शाहरुख के लिए बेहद लकी रहा है। इस साल उनकी दो फिल्में आईं- 'पठान' और 'जवान' और दोनों ही ब्लॉकबस्टर रहीं। 'पठान और 'जवान' की रिलीज से पहले भी शाहरुख वैष्णो देवी गए थे।
अब Shah Rukh Khan की नई फिल्म Dunki जल्द रिलीज होने वाली है और इससे पहले वह एक बार फिर मां वैष्णो के दरबार पहुंचे और आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें शाहरुख खान वैष्णो मां के दरबार में मैनेजर पूजा ददलानी के साथ नजर आ रहे हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच हुडी से छुपाया चेहरा, साथ में थीं मैनेजर
शाहरुख खान कड़ी सुरक्षा और अपने सिक्यॉरिटी गार्ड्स के बीच मां वैष्णो देवी के भवन की ओर जाते दिखे। हालांकि इस दौरान शाहरुख ने अपना चेहरा जैकेट के हुडी से छुपाया हुआ था, जिससे लोग उन्हें पहचान न सकें।
'पठान' और 'जवान' की रिलीज से पहले भी गए थे वैष्णो देवी
ऐसा लगता है कि शाहरुख खान ने अब अपनी हर रिलीज से पहले वैष्णो देवी जाने की परंपरा बना ली है। 'पठान' और 'जवान' की रिलीज से पहले मां वैष्णो के दरबार में जब शाहरुख ने हाजिरी लगाई, तो वो ब्लॉकबस्टर रही थीं। दोनों फिल्मों ने कई रिकॉर्ड बनाए। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शाहरुख 'डंकी' की रिलीज से पहले वैष्णो मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे। शाहरुख के साथ-साथ फैंस को भी उम्मीद है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।
'डंकी' पर होगी वैष्णो मां की कृपा, होगी ब्लॉकबस्टर?
'डंकी' को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है और यह 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी हैं। फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर 'डंकी' की टक्कर प्रभास और प्रशांत नील की फिल्म 'सालार' से होगी।

More Stories
‘धुरंधर’ को टक्कर देने आई पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ पहले दिन ही फ्लॉप, बिके सिर्फ 22 टिकट
कृष्णावतारम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई, पहले हफ्ते में दर्शकों ने किया जमकर प्यार
Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही मोहनलाल की फिल्म ने मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई