भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तत्वावधान 14 दिसम्बर से 21 दिसम्बर 2024 तक पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें बिजली बचाने को लेकर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा राजधानी भोपाल में चिनार पार्क में 20 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए ‘’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता से स्कूली छात्र-छात्राएं ऊर्जा बचत और संरक्षण के महत्व को समझेंगे। साथ ही चित्रों के माध्यम से अपनी अभिरूचि व्यक्त कर सकेंगे।

More Stories
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का मुद्दा
समोसे के लिए रोकी ट्रेन? इंदौर में लोको पायलट का VIDEO वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच
भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर