भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा 14 दिसम्बर से 21 दिसम्बर 2024 तक पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। साथ ही बिजली बचाने को लेकर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भोपाल के चिनार पार्क में 20 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12:30 तक स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए "पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राएं ऊर्जा बचत और संरक्षण के महत्व को समझेंगे। साथ ही चित्रों के माध्यम से अपनी अभिरूचि व्यक्त कर सकेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट चित्रकारी करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

More Stories
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया
स्वयं पोर्टल के कोर्स से विद्यार्थियों को मिलेंगे 40% तक क्रेडिट पॉइंट