नई दिल्ली
श्री मुक्तसर साहिब के अबोहर रोड स्थित संगतपुरा बस्ती में सरेबाजार एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हैप्पी (24) पुत्र महिंदर सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पड़ोस में रहने वाले निहंग सिंह ने मामूली कहासुनी पर नौजवान की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि मृतक Garments की दुकान पर काम करता था, उसकी मामूली बात पर कहासुनी हुई कि निहंग सिंह के बाणे में रहने वाले एक व्यक्ति ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया है। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
नितिन गडकरी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इथेनॉल से जुड़े अपमानजनक कंटेंट हटाने के निर्देश
क्या है Safe Harbour? सरकार ने हटाया तो Facebook-Instagram की बढ़ जाएंगी मुश्किलें, जानें पूरा मामला
RBI का अनुमान: वित्त वर्ष 2026-27 में खुदरा महंगाई रहेगी 5%, खाद्य और ईंधन की कीमतों में तेजी के संकेत