मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपनी आने वाली फिल्म लियो की शूटिंग पूरी कर ली है।
दक्षिण भारतीय फिल्म लियो के कश्मीर शेड्यूल की शूटिंग हाल ही में पूरी कर ली गई है। शूटिंग खत्म होने के बाद संजय दत्त ने कश्मीर के एश्मुकाम दरगाह में शिरकत की और माथा टेका।
‘लियो’ में थलापती विजय लीड रोल में हैं। लियो एक मल्टीस्टारर फिल्म है। फिल्म लियो में विजय और संजय दत्त के अलावा गौतम वासुदेव मेनन, मनसूर अली खान, मसकिन, मेथ्यू थॉमस और अर्जुन सारजा नजर आएंगे। फिल्म लियो 19 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होगी।

More Stories
Holi 2026: बेटी राहा संग रणबीर कपूर ने जमकर खेली होली, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान को लगाया रंग
‘सालार 2’ की शूटिंग को लेकर बड़ा धमाका: प्रभास की अगली फिल्म को मेकर्स ने बताया अब तक का सबसे भव्य प्रोजेक्ट
सलमान खान का पर्सनल टच: ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए गैराज से निकली असली विंटेज जीप, ‘मैं हूं’ गाने में दिखा जुनून