मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहती हैं।
हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या वह एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहेंगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “यदि एसएस राजामौलीजी मुझे एक अच्छी भूमिका प्रदान करते हैं, तो मैं निश्चित रूप से उनके साथ काम करना पसंद करूंगी।”
हेमा मालिनी काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह फिल्मों में फिर वापस कब आएंगी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मैं कोई फिल्म या वेबसीरीज तभी करूंगी जब मुझे सही भूमिका मिलेगी। मैं एक अभिनेत्री हूं। मुझे अभिनय करना तभी अच्छा लगेगा, अगर कोई अच्छी भूमिका हो।”

More Stories
सुनील पाल का सलमान खान पर हमला, बोले- पहले ‘बिग बॉस’ बंद करिए, ये ‘गटर शो’ है
शाहरुख से भी ज्यादा अमीर हैं ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा
परिणीति चोपड़ा का OTT डेब्यू फीका! ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में ट्विस्ट तो बहुत, रोमांच गायब