रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-डोंगरगढ़ की तेन्दुभांठा जलाशय नहर जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 61 लाख 51 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना का कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को कुल 302 हेक्टेयर क्षेत्र में और सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

More Stories
युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर
तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा