बेंगलुरु में वाइब्रेंट गुजरात के लिए रोड शो, गांधीनगर में 10 से 12 जनवरी तक है कार्यक्रम

बेंगलुरु
गुजरात के मंत्री बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में बेंगलुरु में वाइब्रेंट गुजरात के दसवें आयोजन के प्रमोशन के लिए रोड शो का आयोजन किया गया। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल सम्मिट का आयोजन अगले साल 10 से 12 जनवरी तक गुजरात के गांधीनगर में किया जाएगा। इस दौरान गुजरात के आद्योगिक मंत्री बलवंत सिंह ने कहा कि गुजरात लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी, धोलेरा स्मार्ट सिटी, ड्रीम सिटी, ग्रीनफील्ड पोर्ट्स एलएनजी टर्मिनल्स और हाई-स्पीड रेल नेटवर्क जैसे प्रोजेक्ट राज्य के विकास में सहायक हैं।

गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (GIFT City) वित्तीय सेवाओं और इंटरनेशनल सराफा बाजार की सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। मंत्री ने कहा कि देश में मैन्युफेक्चरिंग के मामले में गुजरात का हिस्सा 18 फीसदी है। इसके साथ ही गुजरात स्टार्ट अप के मामलों में अग्रणी है।
 

मंत्री ने कहा कि देश की 11 फीसदी फैक्ट्री गुजरात में हैं। गुजरात लॉजिस्टिक्स रैंकिंग में पहले स्थान पर रहा, इसने निर्यात में 33 फीसदी हिस्सेदारी का योगदान दिया और रोजगार के अवसर प्रदान करने में सबसे आगे रहा। राज्य राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में 8.4 फीसदी का योगदान देता है। गुजरात में पिछले दो दशकों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 15 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो कि राष्ट्रीय औसत से अधिक है। उन्होंने आगामी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के लिए सभी प्रतिभागियों को निमंत्रण देकर गुजरात में निवेश का आग्रह किया और देश की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए इसका समापन किया।

गुजरात सरकार ने मुंबई, चंडीगढ़, कोलकाता, चेन्नई और लखनऊ में रोड शो भी आयोजित किए। इसके साथ ही जापान, जर्मनी, इटली, डेनमार्क, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात, वियतनाम, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में विश्व स्तर पर वाइब्रेंट गुजरात को प्रदर्शित किया गया। बेंगलुरु रोड शो का आयोजन राज्य की शानदार नीतियों और गवर्नेंस की बेहतरीन क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए किया गया। इसी के कारण राज्य भविष्य का गेटवे बनकर उभर रहा है। गुजरात प्रतिनिधिमंडल की 19 उद्योग जगत के नेताओं से मुलाकात करने की योजना है।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।