मुंबई
देशभर में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। बॉलीवुड सिलेब्स भी पंडाल में नजर आए और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इन बॉलीवुड सिलेब्स में रानी मुखर्जी भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया। रानी ने मां दुर्गा के सामने पारंपरिक डांस भी किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रानी मुखर्जी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो वैभवी मर्चेंट और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी के साथ मां दुर्गा के सामने पारंपरिक डांस करती दिखाई दीं। उनके फैंस उन पर निहाल हो गए।
रानी मुखर्जी के फैंस ने कहा, 'उनके लुक्स बहुत ही अमेजिंग है।' दूसरे ने लिखा, 'रानी मुखर्जी बहुत प्रिटी लग रही हैं।' हालांकि, कुछ यूजर्स ने उनके कपड़ों को लेकर ये कॉमेंट किया कि उन्होंने इवेंट के हिसाब से सही आउटफिट नहीं पहना है!
वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी को Mrs. Chatterjee vs Norway मूवी में देखा गया था। इसे आशिमा छिब्बर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में अनिर्बान भट्टाचार्य , नीना गुप्ता और जिम सर्भ नजर आए। फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है।

More Stories
क्या बिग बॉस में इंटीमेट होते हैं कंटेस्टेंट्स?’ दिव्या अग्रवाल ने खोले शो के चौंकाने वाले राज
सामंथा की ‘मा इंटी बंगारम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे दिन बढ़ी कमाई
कोठारी परिवार की एंट्री से अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट, सगाई बना ड्रामा का मैदान