नई दिल्ली
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। डिविजनल कमिश्नर की अदालत और कार्यालय परिसर में हिंसक विरोध प्रदर्शन के 23 साल पुराने मामले में कांग्रेस महासचिव के खिलाफ गौरजमानती वारंट जारी किया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने सुरजेवाला को गैरजमानती वारंट रद्द करने की मांग के लिए वाराणसी अदालत में पेश होने के लिए 4 सप्ताह का समय भी दिया है। आपको बता दें कि वाराणसी की एक ट्रायल कोर्ट ने 7 नवंबर को उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर उन्हें सशरीर कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा था।

More Stories
भवानीपुर में बड़ा उलटफेर: शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया
केरल चुनाव 2026: ‘विजयन फैक्टर’ बना बड़ा मुद्दा, बदलाव के मूड में दिखी जनता
क्या है ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट, जिसके खिलाफ मचा है इतना बवाल?