12 नवंबर को देशभर में दिवाली का त्योहार पूरे जोश के साथ मनाया गया। देश का कोना-कोना रोशनी में नहा गया। फिल्म और टीवी स्टार्स ने धमाकेदार दिवाली पार्टी रखीं। साउथ सुपरस्टार राम चरण ने भी घर पर दोस्तों और परिवार के लिए ग्रैंड दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें साउथ सिनेमा की कई हस्तियां पहुंचीं। सोशल मीडिया पर राम चरण की दिवाली पार्टी की तस्वीरें छाई हुई हैं।
Ram Charan की दिवाली पार्टी में जो सेलेब्स पहुंचे, उनमें नम्रता शिरोडकर, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और वेकंटेशन डग्गूबाती भी थे। महेश बाबू की वाइफ नम्रता ने इस दिवाली पार्टी से कुछ प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। नम्रता ने कूल होस्ट बनकर सबका स्वागत करने के लिए राम चरण और उनकी पत्नी उपासना का शुक्रिया भी अदा किया।
जूनियर एनटीआर, महेश बाबू और वेंकटेश पहुंचे
नम्रता ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक में राम चरण, महेश बाबू, वेंकटेश और जूनियर एनटीआर नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी में स्टार्स की पत्नियां, दोस्त और परिवार के लोग हैं। इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और दिवाली भी विश की।
राम चरण कहां हैं बिजी?
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो राम चरण फिलहाल कुछ प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। एक तरफ उनके पास एस शंकर की 'गेम चेंजर' है। इसमें उनके ऑपोजिट कियारा आडवाणी हैं। इसके अलावा खबर है कि राम चरण ने एक और फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें उनके ऑपोजिट एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा नजर आएंगी। यह राशा की डेब्यू फिल्म हो सकती है। इस फिल्म को एक स्पोर्ट्स ड्रामा बताया जा रहा है, जिसका बजट 300 करोड़ होने की खबरें हैं। हालांकि अभी इसे लेकर ऑफिशियल कुछ भी नहीं है।

More Stories
श्रद्धा कपूर की नई बायोपिक ‘ईथा’ का टीजर रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा धमाल
‘कॉकटेल 2’ रिलीज के साथ ही छाई, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू
विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल