September 20, 2026

राहुल सिंह लोधी (जीवन-परिचय)

भोपाल

राहुल सिंह लोधी का जन्म 6 दिसम्बर 1977 को छतरपुर में हुआ। एच.पी. सिंह के पुत्र राहुल सिंह लोधी ने स्नातक की डिग्री हासिल की है। राहुल कृषि व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। वे समाज-सेवा में रुचि रखते हैं।

राहुल सिंह लोधी भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। वे वर्ष 2018 में विधानसभा सदस्य के रूप में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-47 खरगापुर से निर्वाचित हुए हैं। लोधी ने 26 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्री-मंडल में राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।