राजभवन में मंत्रि-परिषद् शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्य मंत्रि-मण्डल के नवनियुक्त मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलाई। राज्यपाल पटेल ने गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ल को मंत्री एवं राहुल सिंह लोधी को राज्य मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, जल संसाधन आयुष (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री रामकिशोर कांवरे, सांसद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वी.डी.शर्मा, विधायकगण एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के सांदीपनि सभागार में गरिमापूर्वक आयोजित किया गया। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।

More Stories
एमपी में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां – पढ़ें पूरी लिस्ट
अवधपुरी में 3.36 करोड़ की लागत से बनेगी 4 लेन सीसी सड़क, राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया भूमिपूजन
मध्य प्रदेश सरकार का VVIP बेड़ा होगा हाईटेक, 24 साल बाद मिलेगा नया जेट, 15 साल बाद नया हेलिकॉप्टर