नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुए। इसी क्रम में जब वह हरियाणा के सोनीपत पहुंचे तो वहां वह अचानक खेतों में पहुंच गए। राहुल गांधी मदीना में पहले ट्रैक्टर से खेत जोते। इसके बाद उन्होंने किसानों के साथ मिलकर धान की रोपनी की। उन्होंने इस दौरान किसानों से बात भी की और उनकी समस्या को जानने की कोशिश भी की।
आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में राहुल गांधी हाल के कुछ महीनों में कई बार अचानक कुछ जगहों का दौरा किया है। उन्हें हाल ही में ट्रक ड्राइवरों के साथ यात्रा करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने उनसे बात भी की।
इसके अलावा, राहुल गांधी कुछ समय पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के हॉस्टल पहुंचे थे। उन्होंने दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों से भी मुलाकात की थी।

More Stories
BJP SC मोर्चा की नई कार्यसमिति घोषित, 56 नेताओं को मिली जिम्मेदारी; छात्रावास प्रभारियों की भी नियुक्ति
Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, वैष्णव का प्रमोशन और गडकरी के विभाग में बदलाव की अटकलें
Rahul Gandhi Indore Visit: अब 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी, बारिश के चलते बदली कार्यक्रम की तारीख