रायपुर
कांग्रेस नेता और लोकसभा सदस्य राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी सुबह-सुबह अचानक किसानों के बीच पहुंच गए। नवा रायपुर के कठिया गांव में राहुल गांधी ने किसानों के साथ मुलाकात की। इतना ही नहीं राहुल गांधी वहां सिर पर गमछा बांधकर और हसिया लेकर धान की कटाई की। राहुल गांधी ने वहां किसानों के साथ बातचीत की और धान कटाई की जानकारी ली। राहुल गांधी ने धान काटते हुए यह फोटो इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया।
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा है, किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल है। आगे पोस्ट में उन्?होंने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम के बारे में भी बताया। और कहा, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के अपने काम से यहां के किसानों को भारत में सबसे खुशहाल बनाया। राहुल गांधी ने आगे लिखा- एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे।

More Stories
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित