रायपुर.
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी दो दिन से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन रविवार को राहुल गांधी सुबह-सुबह नवा रायपुर के कटिया गांव पहुंचे। यहां के किसानों के साथ मिलकर धान की कटाई की। किसान अचानक उन्हें देखकर हतप्रभ रह गए। सिर पर गमछा और हाथ में हसिया थामे राहुल गांधी ने कृषकों के साथ बातचीत की फिर धान की कटाई की। राहुल गांधी ने धान काटते हुए ये फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है।
राहुल गांधी ने पोस्ट कर लिखा है कि किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल है। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम के बारे में भी बताया। और कहा, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के बेहतरीन काम से यहां के किसानों को भारत में सबसे खुशहाल बनाया। राहुल गांधी ने आगे लिखा- एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे। कठिया गांव के किसान पीलूराम साहू खेत में राहुल गांधी नें धान काटा। राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्पीकर चरणदास महंत भी खेतों में नजर आए। सिर पर गमछा और हाथ में हसिया थामे राहुल गांधी ने किसानों से बातचीत की फिर धान की कटाई की। उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

More Stories
नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास
पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित