हैदराबाद
तेलंगाना में अपने जूनिय छात्रों की 'रैगिंग' करने के आरोप में दस मेडिकल छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। हैदराबाद स्थित सरकारी गांधी मेडिकल कॉलेज के दस एमबीबीएस छात्रों को अपने जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग करने के आरोप में एक साल के लिए निलंबित किया गया है। मेडिकल कॉलेज के एक अधिकारी ने बताया कि एंटी-रैगिंग कमेटी ने पिछले कुछ दिनों से रैगिंग में लिप्त पाए गए छात्रों की शिकायतें मिली थीं। इसकी जांच करने के बाद यह आरोप सही पाए गए, जिसके बाद दस छात्रों को एक साल के लिए निलंबित करने के आदेश जारी किए गए।
छात्रों ने एंटी-रैगिंग सेल से शिकायत की थी
अधिकारी ने कहा कि जिन छात्रों की रैगिंग हुई थी, उन्होंने यूजीसी, नई दिल्ली में एंटी-रैगिंग सेल से शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि इस मामले से तेलंगाना के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। अधिकारी ने कहा, "हमने छात्रों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया है और हॉस्टल से निकाल दिया है।"

More Stories
जेद्दाह जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कन्नूर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
हेल्थ मिनिस्ट्री का सख्त आदेश, अब डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी कोई सिरप
RE-NEET परीक्षा को देखते हुए केंद्र का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लागू