रायपुर
राजनांदगांव में 22वा स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में रायपुर जिले से खेलते हुए राबिन सिंह अपने वजन वर्ग में गोल्ड मेडल के साथ छग की टाइटल की फाइट करते हुए मिस्टर छग 2023 की उपाधि से नवाजे गए।
रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव मानिक ताम्रकार ने बताया कि पहली बार भाग ले राबिन सिंह ने अच्छी तैयारी कर इस प्रतियोगिता में छग का खिताब अपने नाम किया। राबिन सिंह वर्तमान में कोच मानिक ताम्रकार के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे है। इसके अलावा दो बॉडी बिल्डर ने चौथा स्थान प्राप्त किया जिनमें रेवाराम ठाकुर ने 55 किलो एवं सुमित वर्मा 60 किलो में।

More Stories
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार
जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी हरेली की बधाई