चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद आज उन्हें फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले चार दिनों से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। आज उनकी सेहत में सुधार देखते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
बता दें कि आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हाल जानने के लिए फोर्टिस अस्पताल में हरपाल चीमा के अलावा अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस और विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी पहुंचे थे। इसके साथ ही परगट सिंह द्वारा भी आज मुख्यमंत्री भगवंत मान का हाल जाना गया था।

More Stories
तमिलनाडु में बड़ा ऐलान, हेल्थ इंश्योरेंस कवर 25 लाख और तीसरे बच्चे पर मिलेगी सालभर छुट्टी
₹13,041 करोड़ के 5 प्रोजेक्ट मंजूर, बिहार से नेपाल तक कनेक्टिविटी होगी मजबूत
बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, 3591 करोड़ से फोरलेन होगा मुजफ्फरपुर-सोनबरसा हाईवे