भोपाल
जनसम्पर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पुनर्घनत्वीकरण योजना अन्तर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर रीवा में 4 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनाए गए 6 ई-टाईप आवासों एवं कम्युनिटी सेंटर का लोकार्पण किया। मंत्री शुक्ल ने कहा कि इंजीनियरिंग कालेज के प्राध्यापकों के लिए यह आवास उनकी कार्य क्षमता की वृद्धि में सहायक होंगे।
अब वह पुराने व जर्जर आवासों के स्थान पर सर्व सुविधायुक्त नवीन आवासों में सुकून के साथ परिवार सहित रह सकेंगे। शुक्ल ने कहा कि इंजीनियरिंग कालेज की आवासीय कालोनी में नए आवास बनाए जाने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रीवा में 600 करोड़ रुपए की लागत से ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जाएगा जो तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के कौशल उन्नयन के लिए वरदान साबित होगा। कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्र सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित रहे।

More Stories
ट्विशा शर्मा केस: सास और पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी
राजस्थान में MP पुलिस पर बड़ा एक्शन, दो TI समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
MP-छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार, मौसम विभाग ने बताई संभावित एंट्री डेट