प्रधानमंत्री गुरूवार 14 सितम्बर को मध्यप्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर
भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितम्बर गुरूवार को मध्यप्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर आयेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सागर जिले के बीना रिफायनरी में पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स और अन्य विभिन्न प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 9:50 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से भोपाल एयरपोर्ट पर पहुँचेंगे जहाँ से वे हेलीकॉप्टर से बीना के लिये रवाना होंगे। बीना में शिलान्यास कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी भोपाल एयरपोर्ट पर आयेंगे और भारतीय वायुसेना के विमान से छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ लिये प्रस्थान करेंगे।

More Stories
शहर की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार: 42.76 करोड़ से पांच सड़कों का होगा चौड़ीकरण
9 साल बाद टैक्स नेट में आएंगी 10 हजार नई संपत्तियां, नगर निगम की आय में होगा बड़ा इजाफा
भालीवाड़ा जलाशय में मोटरों का अंधाधुंध इस्तेमाल, तेजी से गिर रहा पानी का स्तर