"प्रधानमंत्री मोदी पूर्ण कर रहे स्वस्थ भारत का संकल्प"
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया प्रधानमंत्री का अभिनंदन
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के सफल 3 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में कोविड महामारी के दौरान केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के सफलतापूर्वक 3 वर्ष, भारत की स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक सिद्ध हुए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की है कि विकसित और स्वस्थ भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए 64 हजार 180 करोड़ रूपये के बजट आवंटन के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह पहल स्वस्थ भारत के ध्येय प्राप्ति में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

More Stories
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति का महा-वृक्षारोपण अभियान: मध्य प्रदेश में 3000 और छत्तीसगढ़ में 1000 पौधे रोपे गए
फरीदाबाद स्टेशन पर काम का असर, मालवा एक्सप्रेस और अमृतसर-इंदौर ट्रेनें प्रभावित
शहडोल में बाणसागर बांध के 8 गेट खुले, जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचा