सीतापुर
सीतापुर में एसओजी एवं थाना तालगांव की संयुक्त पुलिस टीम की थाना तालगांव के सलेमपुर मोड़ के पास बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश के पैर में गोली लगी है।
बदमाश की पहचान अभियुक्त तोताराम पुत्र कामता निवासी ग्राम कोडवा धमधमपुर थाना रेउसा सीतापुर के रूप के हुई। वह 25 हजार रुपए का इनामी भी है। उसके कब्जे से मोबाइल एवं एक अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद कारतूस व दो अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त शातिर एवं अभ्यस्त किस्म का अपराधी है। जिसके विरूद्ध चोरी/नकबजनी/हत्या का प्रयास जैसे लगभग डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

More Stories
किस्सों का सफरनामा
मित्रता की मिसाल डॉ. शंकर दयाल शर्मा और मेरे पिता
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया ‘कोहबर’ पुस्तक का विमोचन