जांजगीर-चांपा
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कुएं के अंदर जहरीली गैस का रिसाव हुआ है। इस गैस रिसाव में पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना शुक्रवार की सुबह पांच बजे की है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र जायसवाल नाम का एक व्यक्ति कुएं के अंदर गया था। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक व्यक्ति अंदर उतरते गए। कुएं के अंदर फैसले जहरीली गैस की वजह से पांच लोगों की मौत हुई है।
लकड़ी निकालने घुसा था व्यक्ति
यह पूरा मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। राजेंद्र जायसवाल कुएं के अंदर गिरी लकड़ी को निकालने के लिए उतरा था। लकड़ी निकालने के लिए उतरने के बाद उसका दम घुटने लगा। इसके बाद उसकी पत्नी मदद के लिए चिल्लाने लगी। इसके बाद एक के बाद एक पांच लोग कुएं में उतर गए। जहरीली गैस की वजह से सभी अंदर बेहोश हो गए और दम तोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर शवों को निकाला है। साथ ही सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतकों का नाम रामचंद्र जायसवाल 60 वर्ष, पड़ोसी रमेश पटेल 50 वर्ष, रमेश पटेल के दो बेटे जितेंद्र पटेल 25 वर्ष, राजेंद्र पटेल 20 वर्ष, एक और पड़ोसी टिकेश्वर चंद्रा 25 वर्ष बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टिकेश चंद्रा की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। दम घुटने से सभी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।
मामले में जांजगीर चांपा एसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर के एसडीआरएफ की टीम की इंतजार की जा रही है। स्थानीय गोताखोर पहुंचे हुए मगर ऑक्सीजन मास्क नहीं होने के कारण रिंग कुएं में नहीं उतरा गया है। शव को निकलने के बाद अस्पताल भेजा जायेगा।
मृतकों में पिता, दो बेटे और दो पड़ोसियों की मौत हुई है। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, मृतकों में एक व्यक्ति की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी का आज बर्थडे था। घटना के बाद पूरे गांव में माहौल गमगीन है। पीएम के बाद सभी शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

More Stories
बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
सुशासन तिहार में समस्याओं का समाधान: लोगों को मिल रहा जनकल्याण योजनाओं का सीधा लाभ
नगरीय प्रशासन विभाग में इंजीनियरों का हुआ तबादला