August 13, 2026

परिवर्तन यात्रा में शिरकत करने 14 को रायगढ़ आएंगे पीएम मोदी

रायपुर

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से शुरू होगी और इस परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। वहीं 16 सितंबर को जशपुरनगर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे और इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को रायगढ़ के कोड़ातराई में आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। परिवर्तन यात्रा का समापन बिलासपुर में होगा जिसमें भी प्रधानमंत्री मोदी शिरकत करेंगे।