ईटानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश पहुंचे, जहां उन्होंने 5,125 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने जनसभा को करते हुये कहा कि अब अरुणाचल देश का शक्ति केंद्र (पावर सेंटर) बनने वाला है। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं की शुरुआत की गई वे डबल इंजन सरकार के दोहरे लाभ का उदाहरण हैं।
पीाएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जिन इलाकों को वह पिछड़ा कहकर छोड़ देती थी, आज उनका ही विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के आठ रा’य हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है। तवांग मठ से नामसाई पैगोडा तक अरुणाचल प्रदेश शांति और सद्भाव की भूमि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद 70 से ’यादा पूर्वोत्तर का दौरा किया है, केंद्र में कांग्रेस सरकार के दौरान इस क्षेत्र की अनदेखी की गई।
पीएम मोदी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश को पिछले 10 साल में केंद्र से एक लाख करोड़ रुपए दिए गए, जो कांग्रेस शासन के दौरान मिले धन से 16 गुना ज़्यादा हैं। मुझे पता था कि दिल्ली में बैठकर पूर्वोत्तर का विकास नहीं हो सकता, इसलिए मंत्रियों और अधिकारियों को इस क्षेत्र में भेजा। उन्होंने कहा कि जहां काम करना मुश्किल होता था, उन्हें कांग्रेस पिछड़ा कहकर भूल जाती थी। ऐसा करके कांग्रेस अपनी नाकामियों को छिपाती थी। यही कारण है कि यहां से लोगों ने पलायन किया। हमारी सरकार ने इस अप्रोच को बदल दिया। जिनको कांग्रेस पिछड़ा जिला कहती थी, हमने उन्हें ऐस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट बनाया और विकास को प्राथमिकता दी।
पीएम मोदी ने कहा कि सीमा के जिन गांवों को कांग्रेस लास्ट विलेज कहती थी, उन्हें हमने फस्र्ट विलेज माना। उन गांवों में विकास हो रहा है। बाइब्रेंट विलेज की सफलता ने लोगों का जीवन आसान बना दिया है। अरुणाचल प्रदेश के गांवों में भी बिजली और इंटरनेट की सुविधाएं पहुंच गई हैं। पहले सीमा से शहरों की ओर पलायन होता था लेकिन अब सीएम के गांव पर्यटन का नया केंद्र बन गए हैं। जैसे-जैसे नए इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ रही है, वैसे-वैसे यहां पर्यटन भी बढ़ रहा है। बीते दशक में यहां पर्यटकों की संख्या में दो गुनी वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि दुनिया में कनसर्ट टूरिजम की बाढ़ आ रही है। तवांग में बनने जा रहा आधुनिक कन्वेंशन सेंटर अरुणाचल के पर्यटन में एक नया आयाम जोड़ेगा। इसे वाइब्रेंट विलेज अभियान से भी बहुत मदद मिलेगी। यह अभियान मील का पत्थर साबित हो रहा है। आज दिल्ली और ईटानगर दोनों जगह बीजेपी सरकार है। केंद्र और रा’य दोनों की ऊर्जा विकास में लग रही है।

More Stories
लिव-इन रिलेशनशिप और दहेज कानून: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
PMO का बदलेगा ठिकाना: साउथ ब्लॉक से ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगी कैबिनेट मीटिंग्स
बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ समारोह में PM मोदी को न्योता मिलने की तैयारी, BNP कर सकती है आमंत्रण