नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार शाम 5 बजे एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के संबोधन को लेकर अभी तक आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आ सका। लेकिन उम्मीद की जा रही है पीएम मोदी ‘डबल गिफ्ट’ से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
दरअसल, नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होने जा रही हैं, जिसके बाद कई आवश्यक वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन के जरिए इस बदलाव का संदेश देशवासियों तक पहुंचा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को जब पीएम मोदी ने लालकिले से अपने भाषण में कहा था कि यह दिवाली देशवासियों के लिए ‘डबल गिफ्ट’ वाली होगी, तो इसी बयान को केंद्र में रखकर आज के संबोधन को देखा जा रहा है और लोगों में काफी उत्सुकता है। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी कई अहम मौकों पर राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं। वैसे भी आज का संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जबकि त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और जनता सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठी है।

More Stories
कल का मौसम: दिल्ली-यूपी से बिहार और गुजरात तक बारिश का अलर्ट, 24 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, लगातार चौथे दिन भी नहीं खुला रास्ता, यात्रा ठप
PM मोदी का बड़ा ऐलान, NEET पेपर लीक पर सख्त एक्शन! 4 राज्यों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट