UPI को लेकर कई नए नियम आ गए हैं। इसको लेकर PhonePe के को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) राहुल चारी ने एक ब्लॉग लिखा है। नए UPI इनोवेशन को उन्होंने चैलेंज बताया है। बिना पेमेंट ऐप के ही अब सीधा पेमेंट भेजा जा सकता है। UPI Plugin या मर्चेंट SDK की मदद से ऑनलाइन मर्चेंट को वर्चुअल पेमेंट एंड्रेस ऐड करने का ऑप्शन दिया जाता है।
कैसे करेगा काम ?
अभी आप किसी ऐप से कुछ ऑर्डर करते हैं तो पेमेंट के लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप यानी फोनपे, गूगल पे पर लेकर जाया जाता है। एक बार पेमेंट होने के बाद आप वापस उसी ऐप पर आते हैं। उदाहरण के तौर पर, मान लीजिये आपने Swiggy से पेमेंट की है तो आपको पेमेंट के लिए Google Pay, PhonePe पर लेकर जाता है। पेमेंट होने के बाद आपको वापस Swiggy पर आना होता है। इसकी वजह से आपको कई फेलियर्स का सामना करना पड़ता है।
बड़ी स्क्रीन वाले टीवी पहले से कहीं अधिक किफायती! गणतंत्र दिवस सेल में | अभी खरीदें
अब UPI Plugin का मतलब है कि आपको पेमेंट के लिए किसी भी पेमेंट ऐप पर नहीं जाना होगा। यानी Swiggy से ऑर्डर करने पर आपकी पेमेंट सीधा Swiggy पर ही हो जाएगी। पेमेंट गेटवे और प्रोसेसिंग फर्म Paytm, Razorpay और Juspay की मदद से आसानी से पेमेंट हो जाएगी। क्योंकि यहां पर आपको SDK Enable करने का ऑप्शन दिया जाता है। इसकी मदद से UPI Success Rate भी 15 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।
हालांकि PhonePe की तरफ से राहुल चारी ने इस पर अलग कहा है। उनका कहना है कि UPI Plugin मॉडल कोई भी टेक्नीकल बेनिफिट नहीं देता है। इस फीचर के आने के बाद ये सीधा स्पॉन्सर बैंक के ऐप पर ट्रांसफर कर देता है। हालांकि इससे थोड़ी जटिलता भी होती है। चारी का बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ ऐप्स और मर्चेंट इसमें बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं। इससे PhonePe और Google Pay जैसे प्लेटफॉर्म्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अभी PhonePe का मार्केट में 47% और Google Pay का 33% मार्केट शेयर है।

More Stories
वीकेंड थेरेपी: नींद, डिजिटल डिटॉक्स और नेचर से तनाव कम करने के आसान तरीके
iPhone 15 vs iPhone 16: कीमत घटने के बाद कौन सा iPhone 2026 में ज्यादा सही?
इमाम हुसैन की सीख: गलत के खिलाफ आवाज उठाना ही सच्ची इंसानियत है