नई दिल्ली
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। यात्री की इस करतूत पर उसे एयरपोर्ट अधिकारियों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 6341 दिल्ली से चेन्नई जा रही थी तभी एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की।
इसके बाद विमान में अफरा-तफरी मच गई। यात्री की पहचान मणिकंदन के रूप में हुई है। आगे की जांच के लिए आरोपी यात्री को CISF अधिकारियों को सौंप दिया गया है। इंडिगो भी यात्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी क्योंकि उसने अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डाली।
बता दें कि इससे पहले भी 8 जुलाई को हैदराबाद से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री ने टेक ऑफ के दौरान प्लेन के इमरजेंसी गेट का कवर खोल दिया था। इसकी शिकायत दिल्ली एयरपोर्ट पर की गई थी। फ्लाइट के लैंड होते ही यात्री को हिरासत में ले लिया गया था। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

More Stories
महुआ मोइत्रा विवाद: “अगर उन्हें कुछ हुआ तो सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार”, कॉकरोच ने जज को बताया ‘बड़बोला’
एक पर हमला तीनों पर माना जाएगा’: पाक-सऊदी-तुर्की समझौते पर भारत का करारा जवाब, जानिए क्या कहा
गंगा जल संधि खत्म होने की कगार पर, भारत के सख्त रुख से बांग्लादेश की बढ़ी बेचैनी