मुंबई
लंबे समय से अफेयर की अफवाहों के बाद अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा सगाई करने के लिए तैयार हैं। सगाई के 13 मई को दिल्ली में होगी। इससे पहले बांद्रा में परिणीति के घर को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया है। परिणीति के घर को लाइटों से सजाया गया है।
एक सूत्र के मुताबिक, दोनों 13 मई को दिल्ली में रिंग एक्सचेंज करेंगे। सूत्रों ने बताया कि समारोह में करीब 150 करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। समारोह में राजनीतिक और फिल्म इंडस्ट्री के कई सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक न तो परिणीति और न ही राघव ने आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि की लेकिन आप के एक नेता ने मार्च में उन्हें बधाई दी थी।
दरअसल, आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने परिणीति और राघव की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया था। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "मैं राघव_चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। उनके मिलन पर ढेर सारा प्यार, खुशी और साथ रहे। मेरी शुभकामनाएं।
परिणीति और राघव की डेटिंग की अफवाहें मार्च में मुंबई में लंच डेट पर एक साथ देखे जाने के बाद शुरू हुईं। रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति और राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ पढ़े हैं और लंबे समय से दोस्त हैं।

More Stories
BJP SC मोर्चा की नई कार्यसमिति घोषित, 56 नेताओं को मिली जिम्मेदारी; छात्रावास प्रभारियों की भी नियुक्ति
Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, वैष्णव का प्रमोशन और गडकरी के विभाग में बदलाव की अटकलें
Rahul Gandhi Indore Visit: अब 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी, बारिश के चलते बदली कार्यक्रम की तारीख