भोपाल में अतिथि भवन का किया लोकार्पण
भोपाल
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बुधवार को राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान के पं. दीनदयाल उपाध्याय अतिथि भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह भवन किसानों के लिये बहुत उपयोगी रहेगा। साथ ही यह प्रशिक्षणार्थियों के लिये भी उपयोगी होगा। उन्होंने बताया कि अतिथि भवन सह छात्रावास का निर्माण 7 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत से मार्कफेड द्वारा किया गया है।
मंत्री पटेल ने कहा कि प्रदेश के किसान हितैषी सरकार किसानों के हित में कल्याणकारी और एतिहासिक फैसले ले रही है। सरकार ने दृढं संकल्पित होकर कार्य किया है, जिसके बेहतर परिणाम सभी के सामने है। आज केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों के कारण खेती घाटे के सौदे से उभर कर लाभ का धंधा बनती जा रही है। किसान पुत्र अब परंपरागत खेती के साथ आधुनिक तौर-तरीके भी अपना रहे हैं। साथ ही उद्योग-धंधों की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
मंत्री पटेल ने कहा कि किसानों को सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये मंडी परिसरों में भी भवन बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के और भवनों का निर्माण भी कराएंगे।

More Stories
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था