मुंबई
पाकिस्तान के उद्यमी वकार हसन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन्होंने बिना वीजा के इंडिगो की फ्लाइट से भारत यात्रा की। हसन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि जब उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी पासपोर्ट दिखाया तो एयरपोर्ट के अधिकारी भी हैरान रह गए थे। हालांकि यह यात्रा पूरी तरह से कानूनी थी और वकार को किसी भी तरह की कानूनी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
क्या था मामला?
वकार सिंगापुर से सऊदी अरब जा रहे थे और इसके लिए उन्होंने इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट ली थी जिसमें मुंबई में छह घंटे का लेओवर था। हालांकि वह एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकल सकते थे लेकिन इसके बावजूद उनका भारत में रहना पूरी तरह से वैध था। वकार ने बताया कि बहुत से लोग यहां तक कि वह खुद भी इस बात से अनजान थे कि पाकिस्तानी नागरिक बिना वीजा के कनेक्टिंग फ्लाइट से भारत यात्रा कर सकते हैं।

More Stories
कश्मीर में स्कूली किताबों पर विवाद: मकबूल भट्ट को ‘शहीद’ और अलगाववादियों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ बताने का आरोप
Eknath Shinde Health: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; सभी कार्यक्रम रद्द
भारत की ‘सर्जिकल स्ट्राइक 3.0’! पाकिस्तान में छिपे 23 आतंकियों को घोषित किया गया आतंकी, बड़ा एक्शन