जैसलमेर
थार का रेगिस्तान बुधवार को भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम से गूंज उठा। जैसलमेर की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में चारों ओर रेत का गुबार, टैंकों और लड़ाकू हैलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट, बम धमाकों, गोलियां की आवाज युद्ध जैसा नजारा पेश कर रही थी।
युद्धाभ्यास में मुख्यातिथि ब्राजील के सेनाध्यक्ष जनरल टोमस मिगुवल माइन रिबेरियो पाइवा के समक्ष भारतीय सेना ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारत में निर्मित हथियारों से अपनी जबरदस्त मारक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विश्व में सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक होने का दमखम दिखाया।
इस दौरान अर्जुन टैंक की दहाड़ से पाकिस्तान भी थर्रा गया। भारतीय वायुसेना की चांधण फायरिंग रेंज में सरफेस टू एयर आकाश मिसाइल के फायर का भी जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। जनरल टोमस ने ‘मेड इन इंडिया’ प्लेटफोर्म में गहरी रुचि दिखाई। जनरल टोमस ने सामंजस्य, समन्वय और अंतर संचालनीयता के लिए प्रशंसा की।

More Stories
बिना सुनवाई 1 साल तक हिरासत का प्रावधान! शुभेंदु सरकार के प्रस्तावित कानून पर छिड़ा सियासी घमासान
पेपर लीक के आरोपों के बाद महाराष्ट्र TET परीक्षा स्थगित, परीक्षा से पहले सवाल हुए वायरल
तीन दिवसीय दौरे पर सेशल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया भव्य स्वागत