भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अनुसार एक किलोवॉट तक के घरेलू उपभोक्ताओं के बकाया बिलों की राशि को स्थगित किया गया है। बिलों की जाँच के बाद ही स्थगित बिलों के भुगतान पर निर्णय लिया जायेगा। निर्णय होने तक बकाया राशि पर सरचार्ज नहीं लगाया जायेगा।
तोमर ने बताया कि एक सितम्बर 2023 से एक किलोवॉट तक के सभी बिजली उपभोक्ताओं को केवल चालू माह के ही देयक दिये जायेंगे। इस संबंध में सभी विद्युत वितरण कम्पनियों के प्रबंध संचालक को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में एक किलोवॉट तक के घरेलू उपभोक्ता एक करोड़ हैं। इनमें से 69 लाख 86 हजार उपभोक्ताओं के कुल 4 हजार 15 करोड़ रूपये बकाया हैं।

More Stories
छिंदवाड़ा की प्रतिभाएं पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दबंग दुनिया पब्लिकेशन पर ₹48 करोड़ की GST रिकवरी, फर्जी सर्कुलेशन और विज्ञापन आय का आरोप
38 वर्ष पुराने 132 केवी विनोबा भावे जबलपुर सब-स्टेशन का हुआ उन्नयन, अब और अधिक विश्वसनीय बनी बिजली आपूर्ति व्यवस्था