नई दिल्ली
केमिस्ट्री में इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा हो चुकी है। रसायन विज्ञान के क्षेत्र में इस साल का नोबेल पुरस्कार 2023 तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों को दिया गया है, जिसकी घोषणा बुधवार को की गई। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने फिजियोलॉजी-मेडिसिन और भौतिकी के विजेताओं के नामों के ऐलान के बाद अब रसायन विज्ञान के भी नोबेल पुरस्कार विजेताओं का ऐलान कर दिया है। मौंगी जी बावेंडी, लुईस ई ब्रूस और एलेक्सी आई को यह अवॉर्ड दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक रसायनशास्त्र में इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेताओं में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मौंगी बावेंडी, कोलंबिया विश्वविद्यालय से लुईस ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी में काम करने वाले एलेक्सी एकिमोव को चुना गया है। तीनों वैज्ञानिकों को 'क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए' नोबेल पुरस्कार जीता है।

More Stories
अल-नीनो और इथेनॉल की दोहरी मार! भारत के चीनी एक्सपोर्ट पर कई साल तक लग सकता है ब्रेक
वैष्णो देवी यात्रा ने तोड़ा रिकॉर्ड, 22 जून तक 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 10 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी
पेरियार हमारे आदर्श, भगवान में भी अटूट आस्था’, CM विजय के बयान से सियासत गरमाई