शिमला
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को घोषणा की कि केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा निधि के तहत हिमाचल प्रदेश के ऊना तथा कांगड़ा क्षेत्र के लिए 154.25 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मंजूरी से स्वान नदी पर 50.60 करोड़ रुपये की लागत से दो ब्रिज और ब्यास नदी पर 103.65 करोड़ रुपये की लागत से पोंग बांध का निर्माण किया जाएगा।
नितिन गडकरी ने कहा, ''हिमाचल हाल ही में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हुआ है। इस संबंध में राज्य में नई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी देने की जरूरत पर भाजपा अध्यक्ष नड्डा और मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ विस्तृत चर्चा हुई।''

More Stories
LPG 5KG सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपये की बढ़ोतरी, प्रवासी मजदूरों पर महंगाई का बड़ा असर
सरकार को कानून बनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान
140 साल का गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ेगा ‘सुपर अल नीनो’! इस बार क्या होगा खास?