रेलवे मंत्रालय ने जारी किया आदेश
भोपाल
प्रदेश में रेल सुविधाओं का विस्तार करते हुए नागपुर और शहडोल के बीच नई एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू की जा रही है। रेलवे मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश प्रसारित कर दिए हैँ।
नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रेल सेवा साप्ताहिक होगी। नागपुर से सोमवार को 11:45 बजे चलेगी और 00:20 बजे शहडोल पहुँचेगी। यह ट्रैन सौंसर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नैनपुर, जबलपुर, कटनी साउथ और उमरिया स्टेशन पर रुकेगी। शहडोल से मंगलवार को 05.00 बजे नागपुर के लिए रवाना होगी और 18.30 बजे नागपुर पहुँचेगी।
शहडोल नागपुर एक्सप्रेस में जनरल 4, सेकण्ड क्लास के 11, क्लास 3 एसी के 4 मिलाकर 22 कोच होंगे।

More Stories
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी
प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने किया सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण