रायगढ़
जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने शिक्षक डाईट धरमजयगढ़ मुलाराम भगत एवं सहायक ग्रेड-3 धनीराम राठिया को निर्वाचन प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों कर्मचारियों को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय धरमजयगढ़ में अटैच किया गया है।
शिक्षक डाईट धरमजयगढ़ मुलाराम भगत एवं सहायक ग्रेड-3 धनीराम राठिया वन परिक्षेत्र कापू को विधानसभा क्षेत्र 19 धरमजयगढ़ अंतर्गत मतदान दल में ड्यूटी लगाया जाकर प्रशिक्षण के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल धरमजयगढ़ में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया था। दोनों कर्मचारियों द्वारा निर्वाचन प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल निलंबित कर दिया गया।

More Stories
09 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण
मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
बांग्लादेशी घुसपैठ पर सख्ती की तैयारी, डिप्टी CM विजय शर्मा बोले- रोकने के होंगे पुख्ता इंतजाम