बेंगलुरु
नौसेना के एलसीए (हल्के लड़ाकू विमान) प्रशिक्षण प्रोटोटाइप एनपी-5 ने शुक्रवार को पहली उड़ान भरी। एयरोनाटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) ने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के हवाईअड्डे से उड़ान का संचालन किया गया। विमान ने दोपहर 2:20 बजे उड़ान भरी। विमान ने 57 मिनट तक हवा में रहा। नौसेना के कैप्टन अमित कवाडे ने इस प्रशिक्षण विमान का संचालन किया।
उनके साथ सेवानिवृत्त विंग कमांडर सिद्धार्थ सिंह भी थे। एलसीए नेवी को एडीए और हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने संयुक्त रूप से डिजाइन और विकसित किया है।
नौसेना के बेड़े में एनपी5 विमान को शामिल करने से उड़ान परीक्षण गतिविधियों में तेजी लाने में मदद मिलेगी। एनपी5 को जल्द ही आइएनएस विक्रमादित्य और आइएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा। इससे देश के महत्वाकांक्षी ट्विन इंजन डेक बेस्ड फाइटर (टीईडीबीएफ) को विकसित करने में भी मदद मिलेगी। टीईडीबीएफ ज्यादा हथियार और शक्तिशाली इंजन से लैस होगा।

More Stories
हिन्दू तो हिन्दू है, किसी भी मंदिर में जा सकता है’; जस्टिस नागरत्ना ने क्यों दिया यह बयान?
FASTag के नाम पर बड़ा फ्रॉड, NHAI की एडवाइजरी, छोटी सी गलती पड़ेगी भारी
₹75,272 करोड़ की सबसे बड़ी डिफेंस डील, भारत को जर्मनी से मिलेगी दुनिया की सबसे साइलेंट सबमरीन टेक्नोलॉजी