रायपुर
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने राखी त्यौहार के एक दिन पहले जो गैस सिलेंडरों के दाम में 200 रुपये की छूट दी है यह हम सबके लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। उज्जवला गैस योजना के उपभोक्ताओं को पहले ही 200 रुपये की छूट प्रदान की गई थी और अब 200 की छूट और मिलने से उन्हें 400 रुपये का फायदा होगा, इसका लाभ उन गरीबों महिलाओं को भी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा ही महिलाओं और उनकी सशक्तिकरण के बारे में सोचते हैं देश के साथ ही छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उनका हृदय से आभार जताना चाहती हूं क्योंकि इसका लाभ पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।

More Stories
बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक