जांजगीर चांपा.
जिले के नैला चौकी उपथाना क्षेत्र के ग्राम कापन में 14 नवंबर की सुबह नाला के पास शौच के लिए गए बुजुर्ग महिला गुरुबारी केवट की हत्या हुई थी। जिसमें मृतका की बहु छठ बाई केवट ने उसकी हत्या की है। जिसपर आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार,14 नवंबर की सुबह नाला पार में पुलिस को शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। और परिजनों से पूछताछ की जा रही थी। शार्ट पीएम रिपोर्ट में पता चला की मृतका के सिर पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना बताया गया ।जिस पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया। नैला चौकी प्रभारी सत्यम चौहान ने बताया की मृतका के घर के सदस्यों से पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान मृतका की बहु छठ बाई केवट ने बताया की उसकी सास गुरुबारी केवट लड़ाई झगड़ा किया करती थी जिससे तंग आकर जब सुबह शौच के लिए नाला गई हुई थी। तभी पीछे से लोहे के बट्टा से सिर पर हमला कर हत्या कर दी है । आरोपी छठबाई केवट के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया है। और धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
कलिबेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय