उमरिया
उमरिया जिला के बिरसिंहपुर पाली में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जो आए दिन चोरी को अंजाम दे रहे हैं वही आज वार्ड नंबर 13 में साईं मंदिर और बुढीमंदिर के के बीच स्थित गुलाम हसन निवासी वार्ड नंबर 13 पाली ने बताया कि रात 11:00 में अपनी दुकान बंद कर घर चला गया और सुबह जब 7:00 बजे दुकान खोला तो देखा कि पीछे दुकान के दीवाल में सेंध कर चोरी हो गई है जब मैं दुकान के अंदर घुस कर देखा तो काउंटर में लगभग 20 हजार रुपए एवं दुकान की सामग्री राजश्री जो लगभग कीमत ₹25000 सिगरेट विभिन्न कंपनियों की कीमती लगभग ₹20000 बिस्किट एवं पान पराग रजनीगंधा ₹15000 की चोरी चोरी कर ले गए हैं जो मेरी दुकान के पीछे दीवार तोड़कर सेंध मारी करके घुसकर सामग्री लेकर चले गए हैं जिसकी सूचना गुलाम आविद ने पाली थाना में आकर दी के अंदर लगे हुए कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है एक कैमरा जिसको वह नुकसान नहीं पहुंचा सके उसमें उनकी तस्वीर है जो की स्पष्ट नहीं है वही गुलाम आबिद ने बताया कि यहां पर अपराधियों के आवागमन बना रहता है और आए दिन यहां गांजा और शराब पीकर लोग घूमते फिरते नजर आते हैं

More Stories
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद