मुंगेली
मुंगेली की निलंबित जिला शिक्षा अधिकारी सविता राजपूत को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। उच्च न्यायालय ने शासन द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेश पर फिलहाल स्टे लगा दिया है। दरअसल, सविता राजपूत का रिटायरमेंट इसी माह सितंबर में होना है और रिटायरमेंट के 15 दिन पहले उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठाए बिना विभाग ने निलंबित कर दिया था।
इसके पीछे की बड़ी वजह एरियर्स की राशि का भुगतान न होना पाया गया था। अपने निलंबन के खिलाफ सविता राजपूत ने उच्च न्यायालय में अपील की थी। जहां उनके वकील ने न्यायालय के समक्ष यह दलील पेश की की सविता राजपूत महज 15 दिनों में रिटायर होने वाली हैं और उन्हें विभागीय जांच बैठाए बिना ही निलंबित कर दिया गया। इसके खिलाफ सरकारी वकील ने भी अपनी बात रखी लेकिन जज ने सविता राजपूत के पक्ष में निर्णय देते हुए फिलहाल इस मामले में कोर्ट ने स्टे लगा दिया है और अब मामले की सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

More Stories
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायगढ़ में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी