बिलासपुर
न्यायधानी के सिम्स में छेड़छाड़ का मामला समाने आया है. यहां भोजन ठेकेदारकर्मी ने मरीज की अटेंडर की छेड़छाड़ की. पीड़िता की मां ने विरोध किया तो ठेकेदार के कर्मियों ने मां और बेटी की पिटाई की. सिम्स में छेड़छाड़ की घटना से हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के अनुसार सिम्स के भोजन ठेकेदार के कर्मियों ने इलाज कराने आई मरीज के परिजन से छेड़छाड़ की. ठेकेदार कर्मियों ने युवती का हाथ मरोड़ा और मोबाइल नंबर मांगा. कर्मी ने युवती के साथ अश्लील हरकत की. विरोध करने पर मां और बेटी से मारपीट की.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते ठेकेदारकर्मी अभिषेक सूर्यवंशी, ऋतुराज, राहुल, समीर और नागेश को गिरफ्तार किया है. बीएनएसएस नए कानून के तहत पुलिस ने धारा 170 के तहत कार्रवाई की. वहीं सिम्स हॉस्पिटल में लगे 52 सीसीटीवी कैमरे में 47 से ज्यादा खराब है.

More Stories
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मंत्री गजेंद्र यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस
केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की