मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि देश की आजादी का पर्व हमें वीर सपूतों का स्मरण करने का अवसर देता है। स्वतंत्रता संग्राम में अनेक सेनानियों ने त्याग और बलिदान कर देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराया। युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिये। राज्य मंत्री पटेल रविवार को सतना जिले के अमरपाटन में सेनानियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सेवानिवृत्त सशस्त्र सैनिकों का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

More Stories
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी
प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने किया सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण