भोपाल
मध्यप्रदेश दुग्ध महासंघ के नवनियुक्त प्रबंध संचालक डॉ. सतीश कुमार एस. ने भोपाल दुग्ध संघ के विभिन्न संयंत्रों का निरीक्षण किया। डॉ. कुमार ने कहा कि साँची दूध और उत्पादों की गुणवत्ता काफी अच्छी है। इसे और बेहतर बनाते हुए देश में आदर्श प्रस्तुत करें। डॉ. कुमार ने टैंकर अनलोडिंग, दूध का पाश्चुराइजेशन, पैंकिंग, टेस्टिंग लैब, क्रेट वॉशिंग, मिठाई निर्माण आदि का निरीक्षण किया। दूध की गुणवत्ता जाँच प्रक्रिया, एमबीआरटी परीक्षण और कैलिब्रेशन आदि का भी अवलोकन किया।

More Stories
शादी में आई दो बहनों की ट्रेन में 90 लाख की ज्वैलरी चोरी, राजगढ़ में सनसनी
जबलपुर में कॉन्स्टेबल ने वकील को पीटा, 14 दिन बाद FIR; वीडियो देखकर भी अफसर नहीं माने, हाईकोर्ट में याचिका
एमपी के 25 जिलों में लू का डबल अटैक, खजुराहो और धार में अधिक तपन, IMD ने जारी किया अलर्ट