छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले के पुलिस महकमे से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के रिकॉर्ड रूम में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण और बरसों पुराने दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं।
रिकॉर्ड रूम से उठा धुआं और अफरा-तफरी
रविवार की दोपहर जब पुलिस लाइन में सामान्य कामकाज चल रहा था, तभी रिकॉर्ड रूम से अचानक धुआं निकलता देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस लाइन में मौजूद पुलिस बल ने बिना देर किए आग बुझाने के संसाधनों का उपयोग शुरू किया।

More Stories
योगी सरकार के 12 मेगा स्किल हब और 63 जिला केंद्र बनेंगे विकास की धुरी
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
बरगी हादसे का दुखद अंत: 48 घंटे बाद मिले कामराज और मासूम मयूरन के शव