भोपाल
गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष 26 दिसम्बर को मनाया जाता है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष वीर बाल दिवस को व्यापक पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत प्रत्येक जिला मुख्यालय पर स्थानीय सहयोग से 'वीर बाल दिवस' को केन्द्र में रखते हुए पंजाबी साहित्य, पंजाबी बोली, पंजाबी गीत-संगीत आदि पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा चार साहिबजादों के शहादत के शौर्य पर केन्द्रित लघु फिल्म (अवधि 15 मिनिट) तैयार की गई है, इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिलों में लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जायेगा।

More Stories
शिक्षक राष्ट्र निर्माण में समर्पित हों, तभी बनेगा सशक्त भारत : डॉ. शर्मा
बड़वानी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 06 व्यक्तियों को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा कैशलेस आयुष चिकित्सा का लाभ